Giridih Weather: देर शाम हुई झमाझम बारिश ने दिनभर की उमस से दिलाई राहत

Giridih Weather: झमाझम बारिश के साथ ही बिजली भी जोरों से कड़कती रही. देर शाम बाहर से घर लौटने के समय हुई बारिश के दौरान कई लोग अपने कार्यस्थलों, दफ्तरों व बाजारों में फंसे रहे. वहीं आधे घंटे कर झमाझम बारिश के बाद 9 बजे बारिश बंद हुई. इसके बाद लोग अपने-अपने गंतव्य के लिए निकले.

जिलेभर में विगत सोमवार को दिनभर भारी उमस और गर्मी से बेहाल रहे लोगों को देर शाम झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मगलवार रात करीब 8.30 से 9 बजे के बीच आधे घंटे तक हुई बारिश से फिजा सर्द हो गयी. बता दें कि इस दौरान झमाझम बारिश के साथ ही बिजली भी जोरों से कड़कती रही. देर शाम बाहर से घर लौटने के समय हुई बारिश के दौरान कई लोग अपने कार्यस्थलों, दफ्तरों व बाजारों में फंसे रहे. वहीं आधे घंटे कर झमाझम बारिश के बाद 9 बजे बारिश बंद हुई. इसके बाद लोग अपने-अपने गंतव्य के लिए निकले. बता दें कि आधे घंटे ही सही लेकिन झमाझम बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कों पर जलजमाव व मार्ग कीचड़मय हो गया. इससे रात में लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >