बीडीओ ने कहा कि पूर्व के कम टीककरण वाले क्षेत्रों में विशेष टीम बनाकर वैक्सिनेशन बढ़ाया जायेगा. सीओ सह सीडीपीओ मो हुसैन ने कहा कि पर्यवेक्षिकाएं, सेविकाएं और पोषण सखियां समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाने में भूमिका निभायेंगी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अबू कासिफ हसन ने कर्मियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि ससमय भुगतान के लिए अभियान शुरू होने से 10 दिन पहले सभी सहिया सेविकाओं और पोषण सखियों के अकाउंट डिटेल्स एवं कार्य का पूरा विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया. साथ ही सभी सहिया को अविलंब ड्यूलिस्ट तैयार करने का आदेश दिया. गांडेय थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने विभाग से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया.
इनकी थी सक्रिय सहभागिता
बैठक में मुख्य रूप से डब्ल्यूएचओ के जिला समन्वयक अजय सिन्हा तथा साथ में बीपीएम मोहन प्रसाद, बीपीएम (जेएसएलपीएस), सभी पर्यवेक्षिका, सभी बीटीटी, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम पाठक, प्रखंड डाटा प्रबंधक हीरालाल वर्मा, प्रखंड लेखा प्रबंधक माइकल हेंब्रम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित थे.
रेफरल अस्पताल में हुई बैठक
राजधनवार रेफरल अस्पताल में आगामी पल्स पोलियो अभियान की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर प्रथम ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने की. मौके पर स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जेएसएलपीएस तथा अन्य विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया. बीपीएम अजय कुमार वर्मा ने अभियान की सफलता के लिए माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने की अपील की. बैठक में डब्ल्यूएचओ के जिला समन्वयक प्रदीप कुमार, जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं, बीटीटी, पंचायत समिति सदस्य, बीटीएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे.
