लोकसभा चुनाव से पहले गिरिडीह जिले में पुलिस ने 2 वाहनों से बरामद किए 2.58 लाख रुपए

लोकसभा चुनाव से पहले गिरिडीह की पुलिस ने बिहार से आए दो पिक-अप वैन के चालकों के पास से 2.58 लाख रुपए से अधिक बरामद किए हैं. एसपी ने यह जानकारी दी.

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान 2 वाहनों से 258710 रुपए बरामद किए हैं.

गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस को मिली सफलता

एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिली गुप्त सूचना का आधार पर गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से दो पिकअप वैन से 2 लाख 58 हजार 710 रुपए बरामद हुए हैं. गिरिडीह के एसपी ने सोमवार (1 अप्रैल) को यह जानकारी दी.

बिहार के जमुई जिले से आ रहे थे पैसे

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के जमुई जिला से होकर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को प्रभावित करने के उद्देश्य से छोटे मालवाहक वाहनों में छोटी-छोटी रकम अनधिकृत तौर पर झारखंड में भेजे जा रहे हैं.

एसपी के निर्देश पर बेंगाबाद थाना प्रभारी ने की वाहनों की जांच

गिरिडीह जिले के एसपी की इस सूचना के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को वाहनों की जांच-पड़ताल करने का निर्देश दिया गया. इसके बाद थाना प्रभारी ने बेंगाबाद थाना के सामने सभी वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी. उनके साथ पुलिस बल एवं उड़नदस्ता दल भी मौजूद था.

Also Read : Lok Sabha Election 2024: लातेहार में कार से 21.95 लाख कैश बरामद, वाहन जांच के दौरान पुलिस को मिली सफलता

पिकअप वैन को रोककर जांच में मिले पैसे

इसी क्रम में ��ुबह-सुबह पिकअप वैन (बीआर – 09जीसी- 0995) एवं पिकअप वैन (बीआर-09जीसी-0744) को छोटकी खरगडीहा से बेंगाबाद की ओर आते हुए देखकर रोका गया. दोनों वैन की जांच की गई, तो दोनों वाहनों के चालकों के पास से ये रुपये बरामद हुए.

एक वैन में 1,51,790 रुपए और दूसरे में 1,06,920 रुपए मिले

पिकअप वैन (बीआर – 09जीसी-0995) के चालक से 1,51,790 (एक लाख इक्यावन हजार सात सौ नब्बे रुपये) और पिकअप वैन (बीआर- 09जीसी-0744) के चालक से 1,06,920 (एक लाख छह हजार नौ सौ बीस रुपये) नगद बरामद किए गए.

Also Read : लोकसभा चुनाव से पहले दुमका में बंगाल बार्डर पर 16.54 लाख रुपए जब्त

लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए पैसे भेजे जाने की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए टुकड़ों में नकदी की छोटी-छोटी किस्त भेजी जा रही है. दूसरी ओर गिरिडीह जिला प्रशासन एवं पुलिस ऐसी किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >