प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडरो के पास बारिश का पानी जमा होने से सड़क तालाब जैसी दिख रही थी. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक व उप चालक को सुरक्षित बाहर निकाला. ग्रामीण रामेश्वर सिंह, सुनील साव, सदानंद विश्वकर्मा, पंकज वर्मा, गोविंद यादव आदि ने बताया कि मंडरो में हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी भर जाता है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से सड़क लंबे समय तक जलमग्न रहती है.
जल जमाव से हो रही
समस्या
इस बाबत जमुआ की विधायक मंजू कुमारी ने बताया कि मंडरो बाजार में जलजमाव की समस्या है. जलजमाव से ग्रामीणों को आवागमन में हो रहे परेशानी को देखते हुए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को लिखित रूप से समस्या से अवगत करवाकर सड़क के जमा पानी की निकासी की व्यवस्था करने को कहा गया है, पर विभाग ने कोई पहल नहीं की है.
