Giridih News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल युवक की मौत

Giridih News: पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है. रमनीटांड़ गांव के दिल मोहम्मद अंसारी का पुत्र सिफारिश अंसारी बाइक से 14 अक्तूबर को चतरो बाजार से वापस अपने घर जा रहा था. इसी क्रम ने फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क पर बड़कीटांड़ गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

14 अक्तूबर की शाम देवरी थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक सिफारिश अंसारी ग्राम रमनीटांड़ की मौत इलाज के क्रम में दुर्गापुर के एक अस्पताल में हो गयी. युवक की मौत की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है. रमनीटांड़ गांव के दिल मोहम्मद अंसारी का पुत्र सिफारिश अंसारी बाइक से 14 अक्तूबर को चतरो बाजार से वापस अपने घर जा रहा था. इसी क्रम ने फतेहपुर-भेलवाघाटी सड़क पर बड़कीटांड़ गांव के पास एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे इलाज के लिए गिरिडीह ले गये. प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. उसे इलाज के दुर्गापुर में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की देर रात उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >