Giridih News: युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Giridih News: बताया जाता है कि नीरो कोड़ा महुआ शराब बेचता है. उसके यहां मृतक एवं उसके साथ चार अन्य लोग शराब पी रहे थे. सूचना पर जमुआ इंस्पेक्टर रोहित कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, घोड़थंबा ओपी प्रभारी शंभुनाथ ईश्वर भी सदल-बल गांव पहुंचे.

परसन ओपी क्षेत्र के कोड़ाडीह में बुधवार की शाम संदेहास्पद स्थिति में अजय सिंह (36) की मौत हो गयी. जानकारी पर पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी. जानकारी के अनुसार कोड़ाडीह के नीरो कोड़ा के घर के अंदर एक चौकी पर धनवार थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव के पुत्र अजय सिंह का शव पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिली तो धनवार थाना सत्येंद्र कुमार व परसन ओपी प्रभारी सुनील कुमार गांव पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि नीरो कोड़ा महुआ शराब बेचता है. उसके यहां मृतक एवं उसके साथ चार अन्य लोग शराब पी रहे थे. सूचना पर जमुआ इंस्पेक्टर रोहित कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल, घोड़थंबा ओपी प्रभारी शंभुनाथ ईश्वर भी सदल-बल गांव पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >