Giridih News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Giridih News: मृतक की पहचान चपुआडीह पंचायत के सोबराजपुर गांव निवासी दिलीप किस्कू (29) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि प्रवासी मजदूर दिलीप बाइक से गिरिडीह जा रहा था. भंडारीडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. शनिवार को मृतक के भाई सुधीर किस्कू ने बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया. उसके आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

महेशमुंडा-गिरिडीह मुख्य सड़क पर भंडारीडीह के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक पहचान चपुआडीह पंचायत के सोबराजपुर गांव निवासी दिलीप किस्कू (29) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि प्रवासी मजदूर दिलीप बाइक से गिरिडीह जा रहा था. भंडारीडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. शनिवार को मृतक के भाई सुधीर किस्कू ने बेंगाबाद थाना में आवेदन दिया. उसके आवेदन पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सुधीर ने लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है. मृतक दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता था. कुछ दिन पूर्व वह अपने घर आया था. युवक की मौत से परिजनों में मातम है. बेंगाबाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >