जानकारी के अनुसार मृतक युवक बदडीहा किसी कार्य से गया था. घर लौटते समय वह बदडीहा पुल के समीप अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया. सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. मामले को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है.
Giridih News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

Giridih News: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
Copied link
Giridih News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पपरवाटांड निवासी मेघलाल दास के रूप में हुई है.