Giridih News: करंट की चपेट में आकर महिला की मौत

Giridih News: ग्रामीणों के मुताबिक बड़की देवी गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गयी थी. उसी क्रम में पेड़ से सटे ग्यारह हजार वोल्ट तार से पेड़ में फैले करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी.

पीरटांड़ थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव में बिजली करंट से एक महिला की मौत हो गयी. महिला का नाम बड़की देवी (39) पति जेठा मरांडी बताया जा रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक बड़की देवी गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे बकरी के लिए पत्ता तोड़ने गयी थी. उसी क्रम में पेड़ से सटे ग्यारह हजार वोल्ट तार से पेड़ में फैले करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना पीरटांड़ पुलिस को दी गयी. पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >