Giridih News: रोटरी गिरिडीह ने पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

Giridih News: सम्मान पाने वाले शिक्षकों में न्यू गार्डेन हाइस्कूल पचंबा के निदेशक धर्मेंद्र कुमार दुबे, सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स हाइस्कूल के प्राचार्य मुन्ना कुमार कुशवाहा, कांसेप्ट ट्यूटोरियल के निदेशक रोहित कुमार, बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका जसमीत कौर, मोंगिया पब्लिक स्कूल की प्राचार्य पुनीत कौर शामिल हैं.

रोटरी गिरिडीह ने रविवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय स्थित सभागार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया. सम्मान पाने वाले शिक्षकों में न्यू गार्डेन हाइस्कूल पचम्बा के निदेशक धर्मेंद्र कुमार दुबे, सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स हाइस्कूल के प्राचार्य मुन्ना कुमार कुशवाहा, कांसेप्ट ट्यूटोरियल के निदेशक रोहित कुमार, बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल की शिक्षिका जसमीत कौर, मोंगिया पब्लिक स्कूल की प्राचार्य पुनीत कौर शामिल हैं. सभी को शॉल ओढ़ा व प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में क्लब के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, प्रोजेक्ट चेयरमैन पीयूष मुसद्दी, रोहित जैन, नरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह, राजेश जालान, देवेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, अमित अग्रवाल, मनीष बर्नवाल, नवीन सेठी, डॉ विनय गुप्ता, तरणजीत सिंह खालसा, लक्खी प्रसाद गौरीसरिया, बेला जालान, स्नेह सेठी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >