Giridih News: दुष्कर्म का आरोपी गया जेल

Giridih News: बगोदर थाना क्षेत्र के ही एक महिला ने दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल किये जाने की धमकी देने की शिकायत थाना में की थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक आरोपी को चंद्रिका को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है.

महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वेश्यावृत्ति किये जाने का दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चंद्रिका प्रसाद बारा विष्णुगढ़ थाना का रहने वाला है. बगोदर पुलिस ने उसे उसके घर से उसे गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, एक अन्य की तलाश जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >