Giridih News: बाइक से एक लाख रुपये जब्त, जांच के बाद छोड़ा

Giridih News: जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को एक युवक गांडेय से एक लाख रुपये लेकर जा रहा था. एफएसटी ने जांच के लिए बाइक रोकी. बाइक से एक लाख रुपये मिले, जिसे टीम ने जब्त कर लिया. युवक ने रुपये से संबंधित कागजात अधिकारियों को सौंपा.

अहिल्यापुर-गांडेय मुख्य सड़क पर गिरनिया मोड़ के पास सोमवार की शाम वाहन जांच अभियान के क्रम में एफएसटी ने बाइक संख्या जेएच 11एआर 1186 से एक लाख रुपये जब्त किये. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को एक युवक गांडेय से एक लाख रुपये लेकर जा रहा था. एफएसटी ने जांच के लिए बाइक रोकी. बाइक से एक लाख रुपये मिले, जिसे टीम ने जब्त कर लिया. युवक ने रुपये से संबंधित कागजात अधिकारियों को सौंपा. कागजात की जांच के बाद टीम ने रुपये युवक को वापस कर दिया. मौके पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रसाद सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >