Giridih News: नदी में मिला वृद्ध का शव

Giridih News: हरलाडीह ओपी क्षेत्र के बोरापहाड़ी गांव में शनिवार को एक शव नदी में मिला. शनिवार की शाम गांव के लोग नदी की ओर गये, तो शव तैरते देखा.

हरलाडीह ओपी क्षेत्र के बोरापहाड़ी गांव में शनिवार को एक शव नदी में मिला. शनिवार की शाम गांव के लोग नदी की ओर गये, तो शव तैरते देखा. सूचना पर नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मामले की जानकारी हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार को दी गयी. मिलते ही ओपी प्रभारी सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों व गांव के लोगों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकलवाया. उसकी पहचान बोरापहाड़ी के ही कारू कोल (70) के रूप में हुई. आधा शव पानी में रहने के कारण गल गया था. शव की शिनाख्त के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >