Giridih News: ट्रेन से गिरकर बेंगाबाद के मजदूर की मुंबई में मौत

Giridih News: स्थानीय जीआरपी पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल ले गयी, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने के बाद उसके साथी भी अस्पताल पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है. कंपनी व साथियों के सहयोग से शव को मुंबई से प्लेन से कोलकाता लाया जा रहा है.

मधवाडीह पंचायत के बरियारपुर गांव निवासी युगन साह के पुत्र कारू साह (21) की ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार की शाम मुंबई में निधन हो गया. वह मजदूरी करने मुंबई गया था. शनिवार की शाम वह साथियों से मिलने लोकल ट्रेन से जा रहा था. भीड़ के कारण वह मुलुंड और ठाणे स्टेशन के बीच गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. स्थानीय जीआरपी पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल ले गयी, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने के बाद उसके साथी भी अस्पताल पहुंचे. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रोकर बुरा हाल है. कंपनी व साथियों के सहयोग से शव को मुंबई से प्लेन से कोलकाता लाया जा रहा है. कोलकाता से एंबुलेंस से उसे घर लाया जायेगा. शव की प्रतीक्षा में परिजन है. वह छह माह पूर्व मुंबई गया था. सूचना पर मुखिया मो सदिक अंसारी, पंसस देवकी देवी, हेमराज साव आदि मृतक के घर पहुंचे और परिवार को ढाढ़स बंधाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >