Giridih News: वन विभाग ने जब्त किया सखुआ लकड़ी लदा वाहन

Giridih News: तिसरी वन विभाग की टीम ने प्रभारी वनपाल अभिमित राज के नेतृत्व में सोमवार को तिसरी प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र और बिहार सीमा से सटे तिसरी प्रखंड के गांव कुंडी बिरनी में छापेमारी की. इस दौरान अवैध रूप से सखुआ का बोटा लदे एक टाटा योद्धा वाहन को जब्त किया.

वनपाल ने कहा वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है. बताया कि जंगलों से लकड़ी की कटाई कर अवैध रूप से तस्करी करने वालों की पहचान की जा रही है. शीघ्र ही इसकी जांच कर वन विभाग सख्त कार्रवाई करेगी और जंगलों को क्षति पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. छापेमारी दल में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद, वन उप परिसर पदाधिकारी रविश कुमार, शशि कुमार, गौतम कुमार दास, सुरेश कुमार, आलोक मोहन पांडेय, जिलाजीत कुमार, सुधीर बेसरा, सूर्यकांत, अक्षय सिन्हा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >