Giridih News: खलिहान में लगी आग, धान व पुआल जला

Giridih News: बिरनी प्रखंड के पेशम में बीते रविवार आधी रात करीब 12 बजे ठाकुर महतो के खलिहान में आग लग गयी. इससे धान और पुआल जलकर राख हो गया. किसान के घर से करीब 300 मीटर दूरी पर खलिहान है. हल्ला होने के बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए.

आग पर काबू पाये जाने तक तक सारा धान जल चुका था. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसमें करीब 20 क्विंटल धान, 40 हजार व 20 हजार का पुआल जलकर राख हो गया. घटना की जानकारी तब हुई, जब खलिहान के कुछ दूरी पर पॉल्ट्री फार्म के संचालक ने दूरभाष पर जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया रागिनी सिन्हा के पति मनीष कुमार व पंसस शीतल तर्वे के पति विक्रम तर्वे सोमवार सुबह खलिहान का जायजा लिया. कहा कि घटना की सूचना बिरनी सीओ को दे दी गयी है. प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की मांग की है. सीओ संदीप मधेसिया ने कहा कि पीड़ित किसान आवेदन दे. जांच करवाकर जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >