Giridih News: मारपीट मामले में तीन पर प्राथमिकी

Giridih News: मुफस्सिल थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. बुधवार को भुक्तभोगी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्माटांड़ निवासी जयलाल यादव ने मारपीट से संबंधित आवेदन दिया था.

जयलाल ने कहा है कि बुधवार शाम करीब छह बजे राजेंद्र यादव, बीरेंद्र यादव व प्रमोद यादव उनके घर आये और दीवार को तोड़ने लगे. रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोग सभी लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में उसके अलावा रंजन यादव, फुल्मनी यादव व गुड़िया यादव घायल हो गये. मारपीट कर सभी भाग गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी ने अपना इलाज सदर अस्पताल में करवाया. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >