Giridih News: बिजली चोरी मामले में 4 पर प्राथमिकी

Giridih News: छापेमारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र के कोल्डिहा स्थित नया मोहल्ला के एक घर में बिजली चोरी करने का मामला सामने आया. जिसके ख़िलाफ़ मामले को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई. बिजली चोरी मामले में नगर थाना क्षेत्र के कोल्डिहा स्थित नया मुहल्ला निवासी स्वर्गीय अब्दुल हाफिज का पुत्र मोहम्मद फिरोज के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गई.

कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के कोल्डिहा व मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान नगर थाना क्षेत्र के कोल्डिहा स्थित नया मोहल्ला के एक घर में बिजली चोरी करने का मामला सामने आया. जिसके ख़िलाफ़ मामले को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज की गई. बिजली चोरी मामले में नगर थाना क्षेत्र के कोल्डिहा स्थित नया मुहल्ला निवासी स्वर्गीय अब्दुल हाफिज का पुत्र मोहम्मद फिरोज के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गई. वहीं मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में कनीय विद्युत अभियंता संतोष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. यहां छापेमारी के दौरान तीन घरों से विद्युत ऊर्जा चोरी करने का मामला सामने आया. सभी तीनों घरों की बिजली चोरी मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. बिजली चोरी मामले में सिहोडीह के हरिजन मोहल्ला निवासी इंद्रदेव मोदी, मोहम्मद मंसूर अंसारी और मोहम्मद इसराइल अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >