Giridih News: दो ट्रकाें की टक्कर में एक का चालक गंभीर रूप से घायल

Giridih News: निमियाघाट थाना क्षेत्र के रांगामाटी के समीप जीटी रोड पर रविवार की रात दो ट्रकों की टक्कर में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को डुमरी रेफरल अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया, बताया जाता है कि डुमरी की ओर जा रही जेएच 02 बीपी 8524 नंबर की ट्रक ने उक्त स्थान पर सड़क पर पहले से खड़ी एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर के बाद चालक रामगढ़ निवासी वीरेंद्र महतो घायल होकर ट्रक की केबिन में फंस गया, दुर्घटना के बाद जीटी रोड पर एक लाईन में कुछ देर के लिये आवागमन अवरुद्ध हो गया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर खड़े अन्य ट्रक के चालकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद फंसे चालक को केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >