Giridih News: सड़क हादसे में घायल की मौत, मातम

Giridih News: बुधवार की देर शाम मृतक का शव गांव पहुंचा. इसके बाद गांव में मातम छा गया. जानकारी के अनुसार मो अकरम एक मरीज को लेकर एंबुलेंस से रांची गया था. मरीज को भर्ती करने के बाद वह एम्बुलेंस चालक के साथ वापस आ रहा था. इसी क्रम में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

मरीज को इलाज के लिए रांची पहुंचा कर लौट रही एंबुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल अहारडीह निवासी 40 वर्षीय मो अकरम उर्फ बोस पिता अलीमुद्दीन मियां की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. बुधवार की देर शाम मृतक का शव गांव पहुंचा. इसके बाद गांव में मातम छा गया. जानकारी के अनुसार मो अकरम एक मरीज को लेकर एंबुलेंस से रांची गया था. मरीज को भर्ती करने के बाद वह एम्बुलेंस चालक के साथ वापस आ रहा था. इसी क्रम में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में एंबुलेंस चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया. बुधवार को इलाज के क्रम में उसकी भी मौत हो गयी. बुधवार शाम को शव पहुंचते ही मुखिया अब्दुल हफीज, मो नूर समेत अन्य पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >