Giridih News: सीसीएल वर्कशॉप में सेंधमारी कर दो पंप की चोरी

Giridih News: बताया गया कि मोटर पंप को ले जाने में चोरों द्वारा वाहन का उपयोग किया. अज्ञात चोरों ने वर्कशॉप के पीछे सेंधमारी करके घटना को अंजाम दिया है. इसमें दो मोटर पंप व कुछ पार्ट्स की भी चोरी की. चोरी किए गए सामानों की कीमत डेढ़ लाख रुपये के करीब बताई जा रही है.

सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बनियाडीह स्थित वर्कशॉप से सेंधमारी करके दो मोटर पंप की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. बताया गया कि मोटर पंप को ले जाने में चोरों द्वारा वाहन का उपयोग किया. अज्ञात चोरों ने वर्कशॉप के पीछे सेंधमारी करके घटना को अंजाम दिया है. इसमें दो मोटर पंप व कुछ पार्ट्स की भी चोरी की. चोरी किए गए सामानों की कीमत डेढ़ लाख रुपये के करीब बताई जा रही है. इधर गिरिडीह कोलियरी के महाप्रबंधक बासब चौधरी ने बताया कि मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश सुरक्षा विभाग को दिया गया है. बताया कि चोरी की इस घटना को लेकर जांच करने का आदेश वर्कशॉप अधिकारी को दिया गया है. कहा कि योगीटांड़ व कोलीमारण चानक में इन पंपों को लगाया जाना था. श्री चौधरी ने कहा कि सीसीएल संपत्ति की चोरी गंभीर मामला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >