Giridih News: 36 घंटे के बाद भी किशोर के शव की शिनाख्त नहीं

Giridih News: शव मिलने की जानकारी मुफस्सिल पुलिस ने अगल बगल के थानों को भी दी, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हाे सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो शुक्रवार को बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो पायी है.

अज्ञात किशोर के शव का 36 घंटे बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं हुई. पिछले गुरुवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मैगजिनीया गांव के नदी किनारे पत्थर से दबा एक अज्ञात किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया था. शव मिलने की जानकारी मुफस्सिल पुलिस ने अगल बगल के थानों को भी दी, लेकिन अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हाे सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो शुक्रवार को बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हो पायी है. जिस अवस्था में किशोर का शव को बरामद किया गया था, उसे देखते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. मालूम रहे के किशोर का शव पत्थर से कूचा हुआ मिला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >