Giridih News: टांगी से मारकर घायल करने का आरोप

Giridih News: यह जानकारी देते हुए घायल महेंद्र की पत्नी ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से टांगी से वार किया है. महेंद्र राउत के सिर व गर्दन से काफी रक्त बहने के कारण उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद परिजनों द्वारा महेंद्र को घायल अवस्था में तिसरी अस्पताल लाया गया.

तिसरी थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव में गुरुवार शाम को मवेशी के धान खेत में घुसकर धान खाने पर खेत के मालिक द्वारा मवेशी चरा रहे पूर्णाडीह के ही महेंद्र राउत को टांगी से मारकर लहूलुहान कर दिया है. यह जानकारी देते हुए घायल महेंद्र की पत्नी ने कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से टांगी से वार किया है. महेंद्र राउत के सिर व गर्दन से काफी रक्त बहने के कारण उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बाद परिजनों द्वारा महेंद्र को घायल अवस्था में तिसरी अस्पताल लाया गया. यहां पर उनका प्राथमिक इलाज करने के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >