Giridih News: 5400 किलो जावा महुआ व 320 लीटर शराब किया नष्ट

Giridih News: उत्पाद विभाग ने गावां पुलिस के सहयोग से कुरहा गांव व जंगल में छापेमारी की. नेतृत्व उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक रवि रंजन कर रहे थे.

छापेमारी के पूर्व घने जंगल को स्कैन किया गया. इसके बाद अवैध शराब के अड्डे तक पहुंच उपकरण, जावा महुआ व भट्ठी को नष्ट किया गया. अवर निरीक्षक ने बताया कि अभियान के क्रम में 5400 किलोग्राम जावा महुआ व 320 लीटर शराब नष्ट किया गया है.

प्राथमिकी दर्ज की गयी है

अवर निरीक्षक ने कहा कि इस अवैध धंधे में शामिल मुन्ना साव व दिनेश साव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मौके पर गावां पुलिस अवर निरीक्षक, सशस्त्र बल व होमगार्ड शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >