घटना की जानकारी बुधवार की सुबह होने पर इलाके में हड़कंप मच गया. माले नेता व पार्टी के प्रखंड सचिव सकलदेव यादव ने स्थानीय प्रशासन को मामले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गावां प्रखंड में पहले चोर घरों को निशाना बनाकर डीजल पंप व अन्य सामान की चोरी करते थे, पर अब पशु चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं. उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना का उद्भेदन करने और क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने की मांग की.
Giridih News :तीन मवेशियों की चोरी, जांच की मांग
Giridih News :गावां प्रखंड अंतर्गत पिहरा पश्चिमी पंचायत के जगदीशपुर तारीखार गांव में बीती रात चोरों ने दो घरों से तीन बैलों की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार राजेंद्र यादव और बीरेंद्र चौधरी के घर से चोर बैलों को खोलकर ले गये.
