Giridih News: बंदर और सियार के हमले से 11 जख्मी

Giridih News: शनिवार को बंदर ने डुमरी के अमन जायसवाल (सात वर्ष), आयुष कुमार केवट (14 वर्ष), चिंता देवी (42 वर्ष), बीरेंद्र साव (32 वर्ष), सोनू कुमार शर्मा (15 वर्ष), कामेश्वर कुमार (30 वर्ष) और इसरी बाजार के अजीत कुमार (35 वर्ष) को काटकर घायल कर दिया.

डुमरी प्रखंड के अलग अलग स्थानों में बंदर और सियार के काटने से 11 लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज डुमरी रेफरल अस्पताल में चलाया गया. शनिवार को बंदर ने डुमरी के अमन जायसवाल (सात वर्ष), आयुष कुमार केवट (14 वर्ष), चिंता देवी (42 वर्ष), बीरेंद्र साव (32 वर्ष), सोनू कुमार शर्मा (15 वर्ष), कामेश्वर कुमार (30 वर्ष) और इसरी बाजार के अजीत कुमार (35 वर्ष) को काटकर घायल कर दिया. वहीं सियार के काटने से निमियाघाट थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी जयतुन खातून (50 वर्ष), सफरुद्दीन अंसारी (63 वर्ष), सहारू बीबी (45 वर्ष) व अरशद अंसारी (10 वर्ष) जख्मी हो गये. सभी घायल इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां सभी को एंटी रैबिज सूई दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >