गिरिडीह : मुहर्रम के दौरान हुई झड़प मामले में तीन पुलिस हिरासत में, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन

गिरिडीह में मुहर्रम के दौरान हुई झड़प मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. भाजपा के नेता इस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

गिरिडीह : गिरिडीह में मुहर्रम के दौरान हुई झड़प और पथराव मामले में पुलिस ने देर रात को तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिये गये सभी लोगों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है. इधर, पुलिस के इस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा और भाजयुमो ने संयुक्त रूप से नगर थाना के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए निर्दोष लोगों को हिरासत में लिया है.

भाजपा नेताओं ने दी चेतावनी

भाजपा नेताओं ने कहा कि अगर निर्दोष लोगों को नहीं छोड़ा गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे. गौरतलब है कि मंगलवार की रात लगभग 10:00 बजे मौलाना आजाद चौक के पास आ रहे जुलूस को लेकर शिव मोहल्ला के पास दो पक्षों में झड़प हो गया था. इस झड़प में दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ था. उपद्रवियों ने जहां एक स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया था वहीं एक दुकान के शीशे को भी तोड़ दिया.

देर रात पुलिस ने चलाया छापामारी अभियान

घटना के बाद दोनों पक्षों को लेकर पुलिस ने बैठक की और मामले को शांत कराया. वहीं, देर रात से ही उपद्रवियों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं. देर रात पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. प्रदर्शनकारियों में भाजपा के जिला अध्यक्ष महादेव दुबे , भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुरेश साव, चुन्नू कांत, विनय कुमार सिंह समेत कई भाजपा नेता और भाजयुमो के कार्यकर्ता भी शामिल थे.

Also Read: Muharram 2024: गिरिडीह में करंट लगने से ताजिया निशान ले जा रहे युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >