Giridih News :समाज के जरूरतमंदों की मदद प्राथमिकता : उमाचरण साहू

Giridih News :देवरी प्रखंड के सलयडीह उर्फ खोरोडीह गांव में रविवार को साहू समाज का विधानसभा स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता साहू समाज जमुआ विधानसभा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार साहू तथा संचालन संगठन मंत्री सुरेश साहू ने किया.

देवरी प्रखंड के सलयडीह उर्फ खोरोडीह गांव में रविवार को साहू समाज का विधानसभा स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता साहू समाज जमुआ विधानसभा के अध्यक्ष प्रवीण कुमार साहू तथा संचालन संगठन मंत्री सुरेश साहू ने किया. मुख्य अतिथि समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमाचरण प्रसाद साहू थे. बैठक में समाज की संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षा स्तर की बेहतरी तथा कुरीतियों को दूर करने पर मंत्रणा की गयी. उमाचरण साहू ने कहा कि अपने समाज के जरूरतमंदों की मदद सबसे पहली प्राथमिकता है. समाज में पारिवारिक या अन्य मामले को समाज अपने स्तर पर विवाद को सुलह करना होगा, तभी समाज सशक्त बनेगा. अध्यक्ष प्रवीण कुमार साहू ने कहा कि समाज को मजबूत करने के लिए इच्छाशक्ति, शारीरिक और आर्थिक रूप से सहयोग करना अतिआवश्यक है, ताकि गरीब, असहाय, कमजोर स्वजाति का मदद हो सके.

आपसी मतभेद भुलाकर समाज के लिए एकजुट होने की अपील

सचिव छोटूलाल साहू ने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की अपील की. उपाध्यक्ष सुनील कुमार साहू ने कहा कि साहू समाज संगठन का मुख्य उद्देश्य अपने सदस्यों को सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है. जमुआ सदर अध्यक्ष अशोक साहू ने राजनीतिक क्षेत्र में मजबूती के साथ पंचायत, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक जनप्रतिनिधि अपने समाज से लाने पर जोर दिया, ताकि अपने समाज के साथ-साथ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा सके. मीडिया प्रभारी सुबोध साहू, सुनील साहू, बैकुंठ साहू, रोहित साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किये.पंचायत कमेटी का हुआ गठन : बैठक में सर्वसम्मति सलयडीह उर्फ खोरोडीह पंचयात स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन किया. रोहित साहू अध्यक्ष, लक्ष्मी साहू उपाध्यक्ष, बालेश्वर साहू सचिव, लेखराज साहू कोषाध्यक्ष व गोपाल साहू संगठन मंत्री चुने गये. मौके पर रामजी साहू, बोधी साहू, पूरन साहू, मुंशी साहू, बासो साहू, कल्लू साहू, बोलटू साहू, हरी साहू, ठाकुर साहू, जीतन साहू, बालेश्वर साहू, मुकेश साहू, शंकर साहू, किशुन साहू, विक्रम साहू, संतोष साहू, अनिल साहू, राजेश साहू, गोपाल साहू, चमेली देवी, सविता देवी, प्रीति देवी, पूनम देवी समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >