Giridih News :माले ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, दिया धरना

Giridih News :भाकपा माले देवरी प्रखंड कमेटी ने सोमवार को देवरी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए धरना दिया.

पार्टी की मांग भीषण गर्मी में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करवाने, नल जल योजना के कार्यों की जांच, संपर्क सड़क से वंचित गांव तक पक्की सड़क बनवाने, जिन गांव में बिजली नही पहुंची है, वहां बिजली पहुंचाने तथा प्रखंड के किसानों की खतियानी, रैयती आदि जमीन की रसीद ऑनलाइन करने, दाखिल-खारिज के लिए पंचायतवार कैंप लगाना शामिल था.

हिंलाल्कों को जमीन देने का विरोध

इस दौरान खटौरी मौजा में हिंडाल्को कंपनी के नाम से जमीन ऑनलाइन रसीद निर्गत किये जाने के विरोध में देवरी के सीओ के खिलाफ नारेबाजी की गयी. वक्ताओं ने कहा कि खटौरी गांव में बंदोबस्त मिली जमीन पर खटौरी गांव के बालेश्वर यादव के परिवार के लोग वर्षो से काबिज हैं, जिसकी जमाबंदी व ऑनलाइन रसीद निर्गत है. कुछ भू माफिया उस जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री व ऑनलाइन रसीद निर्गत करवा ली है. इससे तनाव व टकराव की स्थिति बन गयी है. इस मामले में भाकपा माले आंदोलन करेगी.

प्रखंड व अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार हावी

जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव ने कहा कि देवरी प्रखंड व अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार हावी है. सरकार की गलत नीतियों की वजह से लोग महंगाई के साथ बेरोजगारी से जूझ रहे हैं. जिला सम्मेलन के बाद लगातार आंदोलन किया जायेगा. जिला सचिव अशोक पासवान, पार्टी नेता कुलदीप राय, बलवीर कुमार, अजीत शर्मा ने भी संबोधित किया. ध्यक्षता प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी व संचालन अजय चौधरी ने किया. मौके पर टेकनारायण यादव, प्रवीण यादव, जाहो दास, महेंद्र यादव, शंभु सिंह, फरीद अंसारी, अनीता देवी, रघुनंदन राय, बालेश्वर यादव, सुरेश यादव, रामा दास, सचिन राय, रामेश्वर यादव, राजू भूला समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >