Giridih News :नहर में गिरा चार पहिया वाहन, बाल-बाल बचे लोग

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो वाया चिचाकी रोड में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के पास एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर 30 फीट नहर के नीचे जा गिरा.

बताया जाता है कि चालक वाहन पर संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर पुल के टूटे हुए हिस्से को तोड़ते हुए नहर के नीचे जा गिरा. वाहन सवार डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली से एक ही परिवार लोग बगोदर जीटी रोड होते हुए डोरियो चिचाकी रोड से झारखंडधाम मुंडन करवाने के लिए जा रहा थे. डोरियो में नहर पुल के घुमाव होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया. वाहन में महिला व बच्चे समेत सात लोग सवार थे. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में सभी बाल-बाल बच गये. बोलेरो चालक को चोट आयी है.

रेलिंग नहीं रहने से हो रही दुर्घटना

बता दें कि उक्त पुल के किनारे रेलिंग नहीं होने और घुमावदार रास्ता के कारण प्राय: दुर्घटना होती है. इससे पूर्व भी कई चार व दो पहिया वाहन नहर में गिर चुके हैं. स्थानीय लोग लगातार नहर के किनारे रेलिंग बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई पहल नहीं हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >