उसरी नदी के किनारे लगाए गए चार हजार पौधे, हरियाली के साथ मिट्टी कटाव पर भी लगेगा अंकुश

उसरी नदी को हरा-भरा बनाने और मिट्टी के कटाव को रोकने के उद्देश्य से चंदन नगर से रेलवे पुल तक चार हजार पौधे लगाए गए हैं. वन विभाग की इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है. नदी किनारे हरियाली बढ़ाने, फलदार व छायादार पेड़ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है.

उसरी नदी को हरा-भरा बनाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और नदी के आसपास पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चंदन नगर से रेलवे पुल तक चार हजार पौधे लगाए गए. पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ मनीष तिवारी की पहल पर चिन्हित स्थानों पर पौधरोपण कराया गया. सोमवार को अभियान के समापन के अवसर पर उसरी बचाव अभियान के संयोजक राजेश सिन्हा को भी आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने वन विभाग की टीम के साथ दर्जनों पौधे लगाए.

लंबे समय से नदी किनारे पौधरोपण की थी मांग

उसरी बचाव अभियान की ओर से लंबे समय से नदी के किनारे पौधरोपण की मांग की जा रही थी. अभियान का उद्देश्य नदी किनारे हरियाली बढ़ाने के साथ मिट्टी के कटाव को रोकना, लोगों को फलदार व छायादार पेड़ उपलब्ध कराना और पक्षियों के लिए प्राकृतिक आश्रय तैयार करना था. अभियान की कोर टीम, सलाहकार टीम, 850 टीम समेत कई पर्यावरण प्रेमियों ने भी इस मांग का समर्थन किया था.

राजेश सिन्हा ने बताया कि वर्ष 2025 में उन्होंने उसरी नदी के किनारे पौधरोपण कराने को लेकर वन विभाग को आवेदन दिया था. इसके बाद कई बार डीएफओ मनीष तिवारी से मिलकर इस मुद्दे को उठाया गया. डीएफओ की पहल पर इस वर्ष चार हजार पौधे लगाने का कार्य पूरा हुआ.

पौधों की होगी नंबरिंग, वन विभाग करेगा निगरानी

डीएफओ मनीष तिवारी ने बताया कि चंदन नगर से रेलवे पुल तक चार हजार पौधे लगाए गए हैं. सभी पौधों की नंबरिंग की जाएगी, ताकि किसी पौधे के खराब होने या नष्ट होने की स्थिति में उसकी पहचान कर तत्काल उसे बदला जा सके.

उन्होंने कहा कि पौधों के बड़े होने तक वन विभाग के कर्मी उनकी देखरेख करेंगे. इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

गैबियन में लगाए गए पौधों की भी होगी सुरक्षा

राजेश सिन्हा ने बताया कि नदी किनारे कई स्थानों पर गैबियन के अंदर लगाए गए पौधे भी दिखाई देंगे. उन्होंने आम लोगों से पौधों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने डीएफओ मनीष तिवारी समेत वन विभाग के सभी कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आवेदन के बाद विभाग ने उसरी नदी और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे को गंभीरता से लिया.

समापन पर मंदिर परिसर में भी हुआ पौधरोपण

अभियान के समापन के दिन वन विभाग की टीम राजेश सिन्हा को चंदन नगर स्थित मंदिर के समीप ले गयी, जहां उनसे दर्जनों पौधे लगवाए गए. मंदिर के बगल में बेल का पौधा भी लगाया गया.

अभियान को सफल बनाने में सहायक वन संरक्षक संजीव कुमार रवि, सहायक वन संरक्षक रोहित कुमार पानूरी, प्रभारी वनपाल सिकंदर पासवान और प्रधान वनरक्षी नंदकिशोर प्रसाद यादव का सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suraj kumar sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >