-दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग घायलदेवरी. देवरी थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गये. पहली घटना चतरो गावां सड़क पर घासीडीह (चतरो) के पास घटी, जहां बाइक में टक्कर मारने से गादीदिघी (मंझलाडीह) का विष्णु कुमार राय (28) व अमन कुमार (4) घायल हो गये. दोनों लकड़गढ़ा महादेव मंदिर से पूजा कर वापस घर लौट रहे थे. जलखरियोडीह स्थित निजी चिकित्सा केंद्र में दोनों का इलाज करवाया गया. इधर, जमुआ-चकाई सड़क पर चतरो के बरवाडीह मोड़ (गम्हारडीह) के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बेंगाबाद थानांतर्गत भमारडीह का अजय पांडेय (35) घायल हो गया. घायल का उपचार निजी चिकित्सा केंद्र में करवाया गया. बताया गया कि अजय पांडेय अपनी पत्नी व पुत्र को लेकर देव पहाड़ी शिव मंदिर से लौट रहा था.
गांडेय में सड़क दुर्घटना में युवक घायल
ताराटांड़ मुख्य सड़क पर गगनपुर-लुकैया के बीच रविवार की दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल की पहचान ताराटांड़ निवासी मिथलेश राणा के रूप में हुई. अहिल्यापुर मोड़ स्थित एक निजी क्लिनीक में प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया
