Giridih News :सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़े एसयूवी से चार मवेशी बरामद

Giridih News :डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा मध्य विद्यालय के समीप डुमरी-गिरिडीह मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह मवेशियों से लदा एक काले रंग की एसयूवी मिली.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पहुंची और वाहन का शीशा तोड़कर जब दरवाजा खोला गया. अंदर चार मवेशी ठूंसकर भरे मिली. इसमें से दो मवेशियों की मौत हो गयी थी. वहीं, दो दुधारू पशु जीवत मिले. पुलिस ने एसयूवी को जब्त कर मवेशियों को थाना ले आयी. बाद में पशु चिकित्सक को बुलाकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया और नियमानुसार उन्हें दफना दिया गया. वहीं जीवित पशुओं को स्थानीय गोशाला को सौंप दिया गया.

रात से खड़ा था वाहन

ग्रामीणों के अनुसार एसयूवी मंगलवार देर रात से ही सड़क किनारे खड़ी थी. बुधवार सुबह जब लोगों ने वाहन को उसी स्थान पर खड़ा देखा, तो उन्हें संदेह हुआ. गाड़ी के शीशे काले होने के कारण अंदर का दृश्य साफ दिखाई नहीं दे रहा था और सभी दरवाजे लॉक थे. कुछ ग्रामीणों ने पास जाकर शीशे से अंदर झांकने की कोशिश की, तब उन्हें वाहन के अंदर मवेशी लदे होने का आभास हुआ. इसके बाद उन्हाेंने तत्काल इसकी सूचना डुमरी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जुट गयी. सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे. लोगों ने पशु तस्करी की आशंका जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

मामला दर्ज कर की जा रही है जांच : थाना प्रभारी

डुमरी पुलिस ने वाहन मालिक सहित अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. पुलिस वाहन के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने में जुटी है. यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया और ले जाया जा रहा था. डुमरी थाना प्रभारी प्रनीत पटेल ने बताया कि वाहन चालक और अन्य अज्ञात लोगो के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >