अलग-अलग मामलों में फरार चार अभियुक्त भेजे गये जेल

बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अलग अलग मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बेंगाबाद पुलिस ने जेल भेज दिया है.

बेंगाबाद. बेंगाबाद थाना क्षेत्र के अलग अलग मामलों में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बेंगाबाद पुलिस ने जेल भेज दिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ककनियांटांड़ गांव के महेश यादव, बेंगाबाद आदर्शनगर के जागेश्वर बैठा, बंदगारी की सोनी देवी और ताराटांड़ के विजयाढाब निवासी दुलारी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अभियुक्तों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज था. लंबे समय से सभी फरार चल रहे थे. इधर, न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निकलने के बाद सघन छापेमारी अभियान चलाकर फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >