Giridih News :मेयर पद के लिए पांच व वार्ड पार्षद पद के लिए 86 ने खरीदा पर्चा

Giridih News :नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन गुरुवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ. नामांकन को ले गिरिडीह समाहरणालय एवं गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में पूरी व्यवस्था थी.

पहले दिन मेयर पद के लिए पांच अभ्यर्थियों ने तथा वार्ड पार्षद के लिए 86 ने पर्चे खरीदे. मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदनेवालों में अर्जुन बैठा और समीर राज चौधरी शामिल हैं.

एसी कार्यालय में मेयर पद का नामांकन पर्चा होगा दाखिल

समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह एसी कार्यालय में मेयर पद के प्रत्याशियों को नामांकन करना है, वहीं गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों को पर्चा जमा करना है. हालांकि नगर निगम क्षेत्र के 36 वार्डों में से कई वार्डों के अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा. वार्ड एक से नौ तक के लिए 23, वार्ड 10 से 18 तक के लिए 17, वार्ड 19 से 27 तक के लिए 16 एवं वार्ड 28 से 36 तक के लिए 28 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं. एनआर कटवाने के लिए विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार प्रखंड कार्यालय पहुंचे. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में नामांकन को लेकर तमाम कागजात की व्यवस्था की गयी. यहां पर मजिस्ट्रेट अशोक हांसदा के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान तैनात थे. नामांकन को ले बैरिकेडिंग की गयी है.

वार्डवार नामांकन काउंटर तय

इधर, समाहरणालय में नामांकन को लेकर पहले दिन निर्वाची पदाधिकारी सह एसी विजय सिंह बिरुआ, प्रखंड सह अंचल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी अपने कार्यालयों में सुबह 11 से लेकर तीन बजे तक बैठे रहे. बताया गया कि सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में वार्ड एक से नौ वार्ड तक के अभ्यर्थी निर्वाची पदाधिकारी गणेश रजक के पास नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. वार्ड 10 से वार्ड 18 तक के अभ्यर्थी निर्वाची पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद, वार्ड 19 से वार्ड 27 तक के अभ्यर्थी निर्वाची पदाधिकारी बिनोद कुमार सिंह एवं वार्ड 28 से वार्ड 36 तक के अभ्यर्थी निर्वाची पदाधिकारी अमरेन डांग के पास पर्चा दाखिल करेंगे.

नगर निगम से एनओसी लेने को ले लगी रही भीड़

नगर निगम चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी है. इसके लिए गुरुवार को अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही. बताया गया कि किसी का होल्डिंग टैक्स, जल कर आदि बकाया है, तो वह टैक्स जमाकर ही एनओसी प्राप्त कर सकेगा. जिन लोगों पर कोई बकाया नहीं है, वे भी एनओसी लेने के लिए कतार में लगे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >