टायर गोदाम में लगी आग, तीन लाख का नुकसान

शहर के पचंबा थाना के पीछे बाजार समिति के समीप स्थित संकट मोचन नामक टायर दुकान के गोदाम में रविवार दोपहर टायर दुकान में आग लग गयी.

गिरिडीह. शहर के पचंबा थाना के पीछे बाजार समिति के समीप स्थित संकट मोचन नामक टायर दुकान के गोदाम में रविवार दोपहर टायर दुकान में आगलग गयी. अंदेशा जताया जाता है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. भुक्तभोगी दुकान संचालक मुकेश कुमार ने घटना में तीन लाख का टायर जल जाने की बात कही है. हालांकि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गयी. आसपास के इलाके मेंअफरातफरी : आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. यही नहीं, टायर में आग लगने के बाद आग की लपटें और धुआं पूरे शहर में उठने लगे. आग की ऊंची लपटें ओर धुआं देख कर लोग भयभीत हो गयी. टायर का यह गोदाम बाजार समिति के समीप स्थित एक खाली पड़े मैदान में बनाया गया था. यहां काफी संख्या में टायर जमा कर रखा गया था. बताया गया कि एक टायर में आग लगने के बाद धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ने लगा और अन्य टायरों में आग लग जाने से पूरी तरह से फैल गयी. आग लगने के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर निकल गये. अगलगी की इस घटना में करीब तीन लाख का नुकसान का अनुमान जताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >