घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान

गांडेय थानांतर्गत बेलडीह में सोमवार की शाम एक घर में आग लग गयी. अगलगी से घर के दो कमरे के छप्पर, चावल समेत अन्य खाद्य पदार्थ, बक्सा में रखे कपड़े व जमीन के कागजात समेत कई दस्तावेज जल गये.

गांडेय. गांडेय थानांतर्गत बेलडीह में सोमवार की शाम एक घर में आग लग गयी. अगलगी से घर के दो कमरे के छप्पर, चावल समेत अन्य खाद्य पदार्थ, बक्सा में रखे कपड़े व जमीन के कागजात समेत कई दस्तावेज जल गये. भुक्तभोगी के अनुसार अगलगी से करीब दो लाख का नुक़सान हुआ है. भुक्तभोगी राजेश यादव ने बताया कि सोमवार को वह निजी काम से अपने भाई के साथ गिरिडीह गया था. लौटने पर वह घर के बगल में ही खड़ा था कि उसकी मां ने घर में आग की लपटें उठती देख हो-हल्ला किया. शोर सुनकर वह ग्रामीणों के साथ घर पहुंचा और पानी डाल कर आग बुझायी. घटना की जानकारी मिलने पर उप मुखिया त्रिपुरारी प्रसाद वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सोरेन व गांडेय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इधर, भुक्तभोगी राजेश यादव ने कहा कि आपसी विवाद में उसके गोतिया ने उसके घर में आग लगायी है. पुलिस भुक्तभोगी की शिकायत पर जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

सड़क के अभाव में नहीं पहुंच सका दमकल :

अगलगी की घटना के बाद उप मुखिया त्रिपुरारि वर्मा ने अग्नि शमन विभाग को सूचना दी. अग्निशामक वाहन घोराजोरी तक पहुंचा, पर सड़क के अभाव में घटनास्थल तक नहीं पहुंच सका. अग्निशामक वाहन बेलडीह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घोराजोरी गांव में ही रुक गया. हालांकि इस बीच ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझायी जा सकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >