Giridih News :आत्महत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिनवरिया गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मायके पक्ष के आवेदन पर मुफस्सिल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मालूम रहे कि मंगलवार को 19 वर्षीय मनीषा खातून का शव उसके ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मनीषा को लगातार दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. मृतका के पति, सास, ससुर और ननद को आरोपित किया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सभी नामजद फरार बताये जा रहे हैं. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >