आपसी विवाद को लेकर मारपीट, एक घायल

जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के हरला पंचायत अंतर्गत गोलोडीह गांव में बुधवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष का धनराज दास गंभीर रूप से घायल हो गया. इसका इलाज जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पुलिस को दिये आवेदन में भुक्तभोगी ने कहा कि वह […]

जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के हरला पंचायत अंतर्गत गोलोडीह गांव में बुधवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें एक पक्ष का धनराज दास गंभीर रूप से घायल हो गया. इसका इलाज जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. पुलिस को दिये आवेदन में भुक्तभोगी ने कहा कि वह अपने भाइयों के साथ घरेलू समस्या पर चर्चा कर रहे थे. तभी गांव के ही महेंद्र दास, शीतल दास, अजय दास, पिंटू दास व राजू दास लाठी लेकर आये और गाली गलौज करने लगे.

विरोध करने पर महेंद्र दास ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया. शीतल दास आदि ने लात-घूंसे से मारपीट की. जब उनके भाई शंकर दास व मटकु दास छुड़ाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >