बराती-सराती में मारपीट,समझौते के बाद हुआ निकाह

प्रखंड के मंडरडीह में रविवार रात को शादी की रश्म के दौरान बराती व सराती के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों पक्ष कई लोगों को मालूम चोट लगी.

गांडेय. प्रखंड के मंडरडीह में रविवार रात को शादी की रश्म के दौरान बराती व सराती के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गयी. मारपीट में दोनों पक्ष कई लोगों को मालूम चोट लगी. हालांकि, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई और समझौता के बाद निकाह संपन्न हुआ. मंडरडीह में कुद्दुस अंसारी की पुत्री की शादी थी. रविवार रात आसनसोल से बरात आयी थी. शादी की रश्म के दौरान पहले विवाद और उसके बाद मारपीट हो गयी. सोमवार को सामाजिक बैठक हुई. बैठक में दोनों पक्षों के बीच समझौता के बाद निकाह संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >