Giridih News: प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा, मुआवजा मिलने पर माने

Giridih News: जमुआ थाना क्षेत्र के महतोटांड़ निवासी 20 वर्षीय रानी देवी की शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने पचंबा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. हालांकि परिजनों को 3 लाख 50 हजार रुपये का मुआवजा मिला तो वे शव लेकर लौट गये.

मृतका रानी देवी के पिता मुन्ना तुरी ने बताया कि डिलीवरी जमुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई थी. डिलीवरी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे धनबाद रेफर कर दिया गया. इसके बाद एम्बुलेंस के जरिए ले जाने के दोरान एम्बुलेंस चालक ने सुझाव दिया कि महिला को किसी निजी अस्पताल में भर्ती करें जहां बेहतर इलाज मिलेगा. इसके बाद उसे पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो स्थित कल्याण हॉस्पिटल ले गये. इसके बाद अस्पताल में भर्ती करने के कुछ ही समय बाद उसकी हालत और बिगड़ गयी और एक घंटे के भीतर उसकी मौत हो गयी.

अधिक खून बहने पर धनबार रेफर किया था

बताया गया कि प्रसव के दौरान अधिक खून बहने से स्थिति गंभीर थी और डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर करने की सलाह दी थी. महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. सूचना पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार व जेएलकेएम के केंद्रीय सचिव नगेंद्र चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की.

भर्ती किये जाने के कुछ ही देर बाद हो गयी थी महिला की मौत

हंगामे के बीच परिजनों ने मुआवजे की मांग की जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन और मृतका के परिजनों के बीच वार्ता हुई. अस्पताल के संचालक कमरुद्दीन अंसारी ने बताया कि महिला को रात 9 बजे के करीब भर्ती किया गया था और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >