Giridih News :कुएं में गिरने से वृद्ध महिला की मौत

Giridih News :धनवार प्रखंड अंतर्गत जेरुवाडीह पंचायत के चांगोसिंघा गांव में कुएं में गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गयी. मृतका यूनुस मियां की पत्नी जोहरा खातून (90) बतायी जाती है.

जानकारी के अनुसार, जोहरा खातून किसी कार्यवश घर से निकली थीं. इसी दौरान वह कुएं में गिर गयीं. आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे तथा परिजनों व ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली. ग्रामीणों और परिजनों ने उम्र एवं परिस्थितियों का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराने का आग्रह किया. स्थानीय लोगों की राय एवं परिस्थितियों पर विचार-विमर्श के बाद ओपी प्रभारी ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम नहीं कराने पर सहमति प्रदान की. इसके बाद शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया.

खुरजियो में सांप के काटने से युवती की गयी जान

डुमरी थाना क्षेत्र के खुरजियो गांव निवासी महेश यादव की 25 वर्षीय पुत्री विद्या कुमारी की मौत सांप के डसने से इलाज के दौरान हो गया. जानकारी के अनुसार गर्मी के कारण विद्या मंगलवार की रात छत पर सो रही थी. सुबह करीब चार बजे वह छत से नीचे उतरकर घर के बरामदे में सो गयी. इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया. सांप के काटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतका धनबाद के एक निजी अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत थी. जानकारी मिलने पर मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध कुमार यादव ने शोक व्यक्त और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >