ईद मिलादुन्नबी पर रूहानी नातों से गूंजी महफिल, बरवाडीह में इश्क-ए-रसूल से सराबोर हुए श्रोता

गिरिडीह के बरवाडीह में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर रूहानी नातिया मुशायरा आयोजित हुआ, जिसमें शायरों ने अपनी कलाम से महफिल में इश्क-ए-रसूल का समां बांध दिया।

ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर फरोग-ए-अदब, गिरिडीह के बैनर तले रॉयल क्लब के सहयोग से बरवाडीह स्थित रॉयल डेकोरेशन हॉल में रूहानी नातिया मुशायरा आयोजित किया गया. मुशायरे में कवियों और शायरों ने नात, शेर, नज्म और कविताएं पेश कर महफिल को इश्क-ए-रसूल की भावनाओं से सराबोर कर दिया.

गणमान्यों की उपस्थिति से समृद्ध रहा आयोजन

कार्यक्रम की अध्यक्षता फरोग-ए-अदब के संस्थापक मुख्तार हुसैनी ने की, जबकि संचालन महासचिव सरफराज चांद ने किया. मुख्य अतिथि कैस राजा, सम्मानित अतिथि सोहेल अंसारी तथा विशिष्ट अतिथि शहनवाज आलम और बिलाल अहमद हुसैनी मौजूद थे.

मुकर्रर-मुकर्रर से गूंजती रही महफिल

सलीम परवाज के कलाम से महफिल का आगाज हुआ और उनके अंदाज-ए-बयां पर श्रोताओं की वाहवाही ने समा बांध दिया. इसके बाद फरोग-ए-अदब के हाफिज रियाज फैजी, मकसूद अंबर, सरफराज चांद, जावेद हुसैन जावेद, राशिद जमील, वसीम अंसारी और आजाद रिजवी समेत अन्य शायरों ने अपनी रचनाएं पेश कीं. नात और शेरो-शायरी की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने जमकर दाद दी.

फरोग-ए-अदब के सदस्य दिखे उत्साह से लबरेज

अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष सह फरोग-ए-अदब के संस्थापक मुख्तार हुसैनी ने सभी अतिथियों, कवियों, शायरों और श्रोताओं के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महफूज आलम (अमन), हम्माद आजम और शहबाज हुसैनी ने सराहनीय योगदान दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >