गिरिडीह-डुमरी मार्ग पर हादसा, ब्रेकर के पास पेड़ से टकराया चारपहिया वाहन; घायल

पीरटांड़ में ब्रेकर के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

पीरटांड़ थानांतर्गत बराकर नदी किनारे स्थित रीजू बालिका जैन मंदिर के पास सोमवार को एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गये. घायलों में एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

ब्रेकर के पास वाहन का संतुलिन बिगड़ा

बताया जाता है कि चारपहिया वाहन गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा था. रीजू बालिका जैन मंदिर के पास सड़क पर बने ब्रेकर के पास पहुंचते ही वाहन असंतुलित हो गया और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गये.

हमेशा बना रहता है हादसे का अंदेशा

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे वाले स्थान पर ब्रेकर के पास लंबे समय से एक सूखा पेड़ खड़ा है. सड़क पर ब्रेकर और उसके समीप सूखे पेड़ के होने से यहां हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है. लोगों का कहना है कि चालकों को अचानक ब्रेकर दिखाई देने और वाहन नियंत्रित करने के दौरान सड़क किनारे मौजूद पेड़ परेशानी का कारण बनता है.

पहले भी हो चुके हैं हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर पहले भी कई बार छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बावजूद सड़क सुरक्षा को लेकर अब तक ठोस पहल नहीं की गयी है. लोगों ने विभाग से ब्रेकर के पास खड़े सूखे पेड़ को हटाने तथा दुर्घटना संभावित स्थल पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है.

संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाने की मांग

ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर के संकेतक और रिफ्लेक्टर लगाने की मांग की ताकि रात में वाहन चालकों को दूर से ही इसकी जानकारी मिल सके. साथ ही सूखे पेड़ को तत्काल हटाने से भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhola pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >