धनवार नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर बिजली तार-पोल बदलने की मांग

धनवार नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर बिजली तार और पोल बदलने की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विद्युत अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा है. आगामी त्योहारों को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की बात कही गई है.

धनवार नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर बिजली तार और पोल बदलने तथा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर भाजपा धनवार मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साव ने गुरुवार को गिरिडीह के विद्युत अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से धनवार बाजार समेत नगर पंचायत के सभी वार्डों, मुख्य बाजार से सटे पंचायत क्षेत्रों, दुर्गा मंडप और छठ घाटों के आसपास विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की गयी.

80 एमएम के तार से लो वोल्टेज की समस्या

ज्ञापन में कहा गया है कि धनवार के कई इलाकों में बिजली के तार और पोल काफी जर्जर हो चुके हैं. इससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. वहीं धनवार बाजार में वर्तमान में 80 एमएम का तार लगा है, जिसके कारण लगातार लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है.

पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आगामी दुर्गापूजा और छठ पूजा को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने की मांग की. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान राजधनवार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ जुटती है. ऐसे में जर्जर तार-पोल और लो वोल्टेज की समस्या का समय रहते समाधान जरूरी है.

उन्होंने विद्युत विभाग से धनवार बाजार क्षेत्र में करीब पांच किलोमीटर 120 एमएम केबल लगाने तथा जर्जर तार और पोल को बदलने की मांग की.

एक माह में काम नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

अरविंद कुमार साव ने चेतावनी दी कि यदि एक महीने के भीतर विद्युत व्यवस्था सुधारने का काम शुरू नहीं किया गया तो स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने त्योहारों से पहले विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाने की मांग की.

ज्ञापन सौंपने के दौरान कुणाल कुमार, सुषेण पांडेय, रूपलाल दास, अजीत रजक, शंभु बरनवाल, राजेंद्र मोदी, सज्जन कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >