Giridih News :झारखंडधाम में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Giridih News :झारखंडधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा. बाबा मंदिर का पट सुबह चार बजे ही खोल दिया गया. मंदिर खुलते ही हर-हर महादेव व हर-हर शंभु के गगनभेदी जयकारा लगने लगा.

महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था थी. एक-एक कर श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा जा रहा था, ताकि पूजा अर्चना में कोई परेशानी ना हो. बाबा मंदिर प्रांगण के सभी मंदिरों में पुलिस के जवान तैनात थे. विधि व्यवस्था के लिए काफी संख्या में महिला-पुरुष बल लगाये गये थे. श्रद्धालुओं ने प्रांगण के अंदर के सभी देवी-देवता के मंदिरों में पूजा की.

मुख्य सड़क पर की गयी बैरिकेडिंग

इधर, मंदिर की ओर आनेवाले वाहनों को मुख्य मार्ग के कई जगहों पर बेरिकेडिंग कर रोका जा रहा था, ताकि मंदिर की और भीड़़ नहीं बढ़े. इधर पवित्र तिथि को लेकर जगह-जगह जागरण व मुंडन अनुष्ठान हुए. मंदिर ट्रस्ट ने शिव विवाह की व्यापक तैयारी की थी. विवाह को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया था. मौके पर एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र कुमार, बीडीओ अमल कुमार, सीओ नरेश वर्मा, हीरोडीह के थानेदार महेश चंद्रा, मंदिर ट्रस्ट के नरेश पंडा, सुभाष पंडा, मनोज पंडा, नंदकिशोर पंडा, अशोक पंडा, राहुल पंडा, उदय पंडा, नागो सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजेश वर्मा, मुखिया आशुतोष कुशवाहा सहित अन्य सक्रिय रहे.

दो दिवसीय मेले का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

झारखंडधाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का उद्घाटन रविवार की सुबह जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने किया. साथ ही शिवगंगा के पास निर्मित तीन चेंजिग रूम का लोकार्पण भी किया. जिप अध्यक्ष ने कहा कि झारखंडधाम धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है. यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन एवं मेले में भाग लेने पहुंचते हैं. यहां आधारभूत सुविधा में विस्तार समय की मांग है. चेंजिंग रूम बनने से महिलाओं को काफी सुविधा होगी. कहा कि यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं. दृढ़ इच्छा शक्ति व सामूहिक प्रयास से झारखंडधाम में विकास की रफ्तार बढ़ायी जायेगी. जिप सदस्य प्रभा वर्मा ने भी संबोधित किया. दो दिवसीय मेले तरह-तरह की दुकान सजायी गयीं हैं. खेल तमाशा, झूला, मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र हैं. मौके पर जमुआ के बीडीओ अमल जी, सीओ नरेश वर्मा, हीरोडीह थाना प्रभारी महेश चंद्रा, मुखिया आशुतोष कुशवाहा, पंसस राजेश वर्मा, धुरगड़गी के मुखिया झरि महतो, लक्ष्मण महतो, पंसस मनोज पंडा, विहिप के सुभाष पंडा, कार्तिक मंडल, सांसद प्रतिनिधि मनीष वर्मा, दिगंबर प्रसाद दिवाकर, मनोज वर्मा, सुधीर द्विवेदी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >