Giridih News :16 मार्च को डिप्टी मेयर का चुनाव, शपथ ग्रहण समारोह समाहरणालय में

Giridih News :नगर निगम चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी. इसके बाद मेयर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से 11 बजे के बीच होगा. इसके बाद डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.

नगर निगम चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी. इसके बाद मेयर और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे से 11 बजे के बीच होगा. इसके बाद डिप्टी मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. 16 मार्च को ही डिप्टी मेयर के लिए नामांकन का समय 11 बजे से 11.30 निर्धारित किया गया. नाम निर्देशन साढ़े ग्यारह बजे से 12 बजे तक कर लिया जायेगा. 12 बजे से साढ़े बारह बजे के बीच विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जायेगी. साढ़े बारह बजे से एक बजे के बीच अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे. एक बजे से दो बजे के बीच मतपत्र तैयार किया जायेगा और इसके बाद दो बजे से तीन बजे के बीच डिप्टी मेयर के लिए मतदान का कार्य पूरा कर लिया जायेगा. इसी दिन तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक मतगणना होगा और फिर साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर के नाम की घोषणा करने के बाद निर्वाचन पत्र उन्हें दे दिया जायेगा. साढ़े चार बजे से पांच बजे के बीच डिप्टी मेयर शपथ लेंगे.

बड़की सरैया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का चुनाव 17 को

बड़की सरैया नगर पंचायत के लिए अध्यक्ष और वार्ड पार्षद की मतगणना शुक्रवार को होगी. 17 मार्च को अध्यक्ष और वार्ड पार्षद बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शपथ लेंगे. इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. 17 मार्च को ही उपाध्यक्ष का चुनाव कराने के बाद साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी. साढ़े चार बजे से पांच बजे के बीच शपथ दिलायी जायेगी.

18 मार्च को धनवार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का होगा शपथ ग्रहण

इधर, धनवार नगर पंचायत में भी अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए हुए चुनाव की मतगणना भी शुक्रवार को बाजार समिति में होगी. 18 मार्च को नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षद का शपथ ग्रहण खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के सभागार में होगा. इनके शपथ लेने के बाद उपाध्यक्ष का चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. 18 मार्च को ही अपराह्न साढ़े तीन बजे से साढ़े चार बजे के बीच नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष की घोषणा कर दी जायेगी और इसके बाद शपथ दिलायी जायेगी.

डिप्टी मेयर के लिए डीडीसी होंगी निर्वाची पदाधिकारी

जारी अधिसूचना के मुताबिक गिरिडीह नगर निगम के डिप्टी मेयर के निर्वाचन के लिए डीडीसी स्मृता कुमारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, भूमि सुधार उप समाहर्ता अमरेन डांग और बीडीओ गणेश रजक सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. बड़की सरैया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी को निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है. जबकि, बगोदर-सरिया के एसडीओ संतोष गुप्ता सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. धनवार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए अपर समाहर्ता विजय सिंह बिरूआ को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है. इनके सहयोग के लिए खोरीमहुआ के भूमि सुधार उप समाहर्ता सुनील कुमार प्रजापति को सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है.

अभी निगम के नये भवन में बैठने का इंतजार करना पड़ेगा बोर्ड के सदस्यों को

गिरिडीह नगर निगम के नये भवन का उद्घाटन भले ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आनन-फानन में 15 नवंबर को कर दिया, लेकिन अभी फर्निशिंग का काम बाकी है. इसके के कारण यहां नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद बैठक नहीं कर सकेंगे. बता दें कि लगभग 24 करोड़ की लागत से नया भवन बनकर तैयार तो हो गया है, लेकिन फर्नीचर अभी तक खरीदा नहीं गया है. मिली जानकारी के अनुसार जुडको के द्वारा भवन बनाने से लेकर फर्निशिंग का कार्य तक कराया जाना है. लेकिन, सूचना के मुताबिक फर्नीचर खरीदी के लिए अभी तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गयी है. बताया जा रहा है कि इसमें अभी भी चार-पांच महीने का वक्त लगेगा. इसके बाद भी नगर निगम के नये कार्यालय में कामकाज शुरू हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >