Giridih News :छंटनीग्रस्त मजदूरों को काम पर रखने की मांग को ले अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Giridih News :छंटनीग्रस्त मजदूरों को पुन: काम पर रखने की मांग को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा व भाकपा माले का बालमुकुंद फैक्ट्री गेट के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को शुरू हुआ.

भाकपा माले के नगर सचिव राजेश सिन्हा ने बताया कि इस फैक्ट्री में कार्यरत दिलीप राय, वीरेंद्र चौधरी, महताब अंसारी एवं मो. मिनहाज को काम से निकाल दिया गया है. फैक्ट्री प्रबंधन से अनुरोध के बाद भी इन मजदूरों को काम पर नहीं रखा गया. जब तक प्रबंधन छटनीग्रस्त मजदूरों को काम में वापस नहीं रखा जाता है, तब तक धरना शांतिपूर्वक जारी रहेगा.

इनकी रही उपस्थिति

इस मौके पर असंगठित मजदूर मोर्चा सचिव कन्हाई पांडे, किशोरी राय, लखन कोल, दीपक गोस्वामी, सुनील ठाकुर, हुबलाल राय, तुलसी तुरी, प्रसादी राय, गुलाब कोल, भीम कोल, भिखारी राय, चंदन टुडू, लूटन दास, मोहन कोल,अरबिंद टुडू, निमिया देवी, पर्वतिया देवी, करमी देवी, करनी देवी, सरिता, ललिता, लीला देवी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >