Giridih News :पोलियो के खुराक से पांच साल तक का कोई भी बच्चा से ना छूटे : डीसी

Giridih News :नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन पर चर्चा की. डीसी ने बैठक में आगामी आठ दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तैयारियों की समीक्षा की.

डीसी ने की जिला टास्क फोर्स की बैठक, पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा

नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक में पल्स पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन व संचालन पर चर्चा की. डीसी ने बैठक में आगामी आठ दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. डीसी ने कहा कि अभियान में 0 से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुलाख पिलानी है. निर्देश देते हुए कहा कि एक भी बच्चा ना छूटे. इसके लिए बेहतर माइक्रो प्लानिंग व कार्य संपादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय और सहयोग के साथ कार्य संपादित करने के निर्देश दिया. सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. समीक्षा क्रम में डीसी ने आमजनों को अभियान की तिथि, बूथ की जानकारी देने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया. उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना व जनसंपर्क विभाग, जन प्रतिनिधियों, रोटरी क्लब, रेडक्रॉस सोसाइटी, आंगनबाड़ी कर्मियों को अभियान के संबंध में अवगत कराने एवं अपने-अपने पोषक क्षेत्र के लोगों को बूथ पर आने के लिए प्रेरित करने को कहा. बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन डॉ एसपी मिश्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, यूनिसेफ/डब्लयूएचओ के प्रतिनिधि, सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, डीपीएम एनएचएम, सभी प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >