Giridih News:बनियाडीह में डांडिया उत्सव, बच्चियां व महिलाएं झूमीं

Giridih News:दुर्गापूजा के अवसर पर गुरुवार की शाम को बनियाडीह सेंट्रल दुर्गापूजा समिति ने डांडिया उत्सव का आयोजन किया. इस मौके पर युवतियों व छोटी-छोटी बच्चियों ने डांडिया प्रस्तुत किया गया.

दुर्गापूजा के अवसर पर गुरुवार की शाम को बनियाडीह सेंट्रल दुर्गापूजा समिति ने डांडिया उत्सव का आयोजन किया. इस मौके पर युवतियों व छोटी-छोटी बच्चियों ने डांडिया प्रस्तुत किया गया. सभी रंग-बिरंगे परिधान में पहुंचीं. भक्ति गीतों पर बच्चियां खूब थिरकी. बच्चियों व महिलाओं में डांडिया उत्सव का उत्साह देखते ही बन रहा था. पूजा समिति के सचिव दिलीप पासवान ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी डांडिया का आयोजन हुआ, जिसमें हर वर्ग की महिलाओं ने भाग लिया. छोटी-छोटी बच्चियों में जबरदस्त उत्साह दिखा. मौके पर अध्यक्ष प्रमोद सिंह, दिनेश यादव, संजीवन राम, चंद्रकांत सिंह, विकास राणा, सन्नी सिंह सहित पूजा समिति के कई सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >